{"_id":"59b831ea4f1c1b32698b4b0e","slug":"111505243626-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बीरूगढ़ी में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी की मौत के तीन घंटे बाद मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बीरुगढ़ी गांव निवासी ज्योति (24) पत्नी अभिदेवसेन उर्फ फूलचंद्र का शव सोमवार शाम कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला। ज्योति के चचेरे देवर प्रदीप ने मायके में फोन कर मौत की सूचना दी।
बेटी की मौत खबर सुन पिता अशोक कुमार ससुराल पहुंचे। दामाद अभिदेव, ससुर झब्बू व एक ननद गोल्डी घर में नहीं थे। शव के पास सास मुन्नीदेवी बैठी थीं। पिता अशोक ने बेटी को मारने के बाद फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पिता अशोक का आरोप है कि दामाद अभिदेवसेन बाइक व 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसमें दस हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर भी कराए गए थे। और रुपये लाने का बेटी पर दबाव बना रहे थे।
रुपये न देने पर उसे मार दिया। अशोक का आरोप था कि बेटी की मौत शाम पांच बजे ही हो गई थी। हम लोगों को रात 11 बजे मुंबई में रहने वाले बेटी के देवर प्रदीप ने फोन से सूचना दी।
थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि विवाहिता के भाई अनूप की तहरीर पर ही तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल तहरीर में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।