फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   साथ रखने का वादा कर छोड़ दिया

साथ रखने का वादा कर छोड़ दिया

Tue, 19 Feb 2019 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
साथ रखने का वादा कर छोड़ दिया
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौता कर साथ रखने का वादा करके पति पत्नी को बुला ले गया। उसने रास्ते में पत्नी को बस में छोड़ दिया और चला गया। महिला मायके गई और घटना की जानकारी दी। मंगलवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


एटा जिले के थाना अलीगंज के पचपुरा निवासी रोशनी की शादी नवाबगंज थाने के गनीपुर गांव निवासी विवेक उर्फ कन्हैया के साथ हुई थी। दोनों में विवाद होने पर रोशनी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया था। 15 फरवरी को सुलह समझौता केंद्र कचहरी में पति ने पत्नी को साथ में रखने का वादा किया और उसको अपने साथ ले गया। रास्ते में पति उसको बस में छोड़कर चला गया। इससे वह मायके चली गई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को परिवार वालों के साथ वह थाने आई और पति व अन्य लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी एसओ विनोद कुमार ने बताया कि महिला के पति और पिता को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को बैठाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed