फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सगे भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

सगे भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सगे भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
अजगैन (उन्नाव)। शौच गई युवती से गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। उसकी हालत बिगड़ने पर बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल में छोड़ गए। होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई तो पुलिस उसे लेकर गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अजगैन एसओ ने बताया दोनों पक्ष थाने में ही हैं। अभी पीड़िता या उनके परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन


असोहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती करीब 15 दिन पहले अपने ननिहाल आई थी। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार देर शाम वह गांव के बाहर शौच गई थी। तभी नाना के पड़ोसी दो युवकों ने उसे दबोच लिया और दोनों ने दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दुष्कर्म से उसकी हालत बिगड़ गई तो दोनों उसे बाइक पर बैठाकर रात को जिला अस्पताल परिसर में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


देर रात लोगों ने उसे अस्पताल परिसर में बने मंदिर के पास पड़े देखकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर युवती ने स्वास्थ्य कर्मियों को आपबीती बताई तो जिला अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने रविवार सुबह युवती को महिला सिपाहियों के साथ उसकी ननिहाल भेजा। युवती ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी7 इसके बाद अजगैन थाना पुलिस को सूचना दी गई। अजगैन एसओ संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पीड़िता जो घटनास्थल बता रही है वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे घटना की पुष्टि हो। पीड़िता जिन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है वे सगे भाई है। पीड़िता और उसके माता-पिता भी थाने आए हैं। अभी तहरीर नहीं दी है। घटना संदिग्ध लग रही है फिर भी तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लड़की के परिजन भी दबे जुबान मामला फर्जी होना मान रहे है। मगर किस वजह से आरोप लगा रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।


आरोप के पीछे आपसी विवाद तो नहीं
जांच में पुलिस को पता चला कि पीड़िता जिन दो युवकों पर आरोप लगा रही है उनके परिवार का पीड़िता के मामा से करीब डेढ़ साल से जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है इसको लेकर विवाद हुआ हो और फंसाने के लिए संगीन आरोप लगाए जा रहे हों। फिलहाल पुलिस गंभीर मुकदमे में अभियुक्त बनाने और जेल भेजने से पहले हर बिंदु पर गहनता से पड़ताल की बात कह रही है।

-पीड़िता की हालत बिगड़ी तो बाइक से जिला अस्पताल छोड़कर भागे
-एक दिन पहले रात की घटना, पुलिस ने अस्पताल में देखकर की पूछताछ
-एसओ बोले, घटना संदिग्ध, तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed