{"_id":"596120d54f1c1b211d8b47c5","slug":"101499537621-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जहर से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की जहर से मौत, हत्या का आरोप
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संदिग्ध अवस्था में कानपुर निवासी युवक की जहर से मौत हो गई। उसके बड़े भाई ने युवक की पत्नी, साढ़ू व उसके पुत्रों और साले पर जहर खिलाकर मार डालने आरोप लगाया है।
कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के मढ़ा गांव निवासी राजा (27) पुत्र स्व. रामसनेही शंखवार की शादी आठ साल पहले कुरारा थानाक्षेत्र के भौली गांव निवासी सबना की पुत्री रेखा के साथ हुई थी। राजा फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। राजा की पत्नी रेखा ने बताया उसे जेठ संजय परेशान करता था।
ससुरालीजनों ने उसे नौ अप्रैल को घर से निकाल दिया। जिससे वह बच्चों को लेकर सुमेरपुर, नई बस्ती, गल्ला मंडी स्थित अपनी बड़ी बहन उर्मिला के यहां आ गई थी। उसका पति राजा शुक्रवार की शाम सुमेरपुर आया था। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ दूर देवगांव रोड स्थित एक खेत के पास राजा बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पति की जेब में जहर मिला था। जब वह वहां पहुंची तो यूपी 100 के लोग भी मौजूद थे। तब पति को सुमेरपुर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक डा. राज ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रेखा की बहन उर्मिला ने राजा के ग्राम प्रधान आदित्य प्रताप को मोबाइल पर दी।
जिस पर राजा के बड़े भाई संजय, प्रदीप, मां कमला व अन्य परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में मौजूद राजा के परिजन मार डालने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक आपस में झगड़ते रहे। उसके भाई संजय ने आरोप लगाया कि भाई के साढ़ू, उसके पुत्र अजीत, धीरज व राजा के साले श्रीराम ने भाई को जहर खिलाकर मारा है।
एसओ सुमेरपुर महेंद्र कु मार वर्मा ने बताया अभी उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम भेज पुलिस को सूचना दे दी है।
-परिजनों ने युवक की पत्नी व उसके अन्य परिजनों पर जहर खिलाकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो