फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.21 lakh rupees theft from pocket of mla in rally of swatantra dev at kanpur dehat

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की जनसभा में विधायक व उनके साथी की जेब कटी, 1.21 लाख पार

Wed, 23 Oct 2019 03:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Oct 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
1.21 lakh rupees theft from pocket of mla in rally of swatantra dev at kanpur dehat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात में रसूलाबाद के लालू बाजार में शनिवार को भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा में भोगनीपुर के विधायक विनोद कुमार सिंह और उनके साथी संदीप सचान की जेब कट गई। शातिरों ने दोनों की जेब से एक लाख 21 हजार 500 रुपये पार कर लिए। विधायक ने रसूलाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक विनोद कुमार कटियार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जिले में आए थे। उनकी जनसभा में शरीक होने वह पुखरायां निवासी संदीप के साथ लालू बाजार रसूलाबाद आए थे। जनसभा समाप्त होने के बाद मंच से उतरते वक्त उनकी और संदीप से जेब शातिर ने काट ली।
विज्ञापन

उनकी जेब से एक लाख और संदीप की जेब से 21 हजार 500 रुपये पार कर दिए। एसएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर मिली हैे। रिपोर्ट दर्ज कर जेब कतरों की तलाश की जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कैशलेश प्रणाली लागू करने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए सरकार प्रचार प्रसार कर रही है। लोगों को कैश लेकर चलने की बजाय ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके बाद भी भाजपा के विधायक विनोद कटियार एक लाख रुपये जेब में लेकर चल रहे थे। वहीं उनके साथी की जेब में भी मोटी रकम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed