फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

सराफ से टप्पेबाजी, सोने की तीन जंजीर पार

Sat, 06 Mar 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बा स्थित रामलीला चबूतरा के पास सराफा दुकान से टप्पेबाज ने शुक्रवार को तीन सोने की जंजीर पार कर दीं। पुलिस ने सीसीटीवी से युवक की फुटेज व बाइक नंबर लेकर जांच शुरू की है। वहीं, दुकानदार से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन

रामलीला चबूूतरा के समीप अवध किशोर की घर के बाहर सराफा दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान पर अकेले थे। उसी समय एक बाइक दुकान पर पहुंचा और सोने की जंजीर दिखाने को कहा। उन्होंने युवक के सामने तीन सोने की जंजीर रख दीं। तभी उसने अवध किशोर को एक हार दिया और बोला कि इसे देखें तब तक बाहर खड़ी घर की महिलाओं को चेन दिखा कर आता हूं। अवध किशोर हार को परखने लगे। युवक मौका पाकर तीनों सोने की जंजीर लेकर बाइक से फरार हो गया। बाइक जाने की आवाज सुनी तो अवध किशोर बाहर निकले, लेकिन युवक कहीं दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रामबहादुर पाल ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन युवक इतनी तेज बाइक दौड़ा कर निकला कि किसी कैमरे में उसका फुटेज साफ नहीं आया। वहीं, बर्तन बाजार के पास मोड़ पर जैसे ही आरोपी ने बाइक मोड़ने के लिए धीमी की तो बाइक का नंबर कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस युवक के हुलिये की फुटेज व बाइक नंबर के आधार पर तलाश करने में जुट गई है। वहीं, बाइक का जिस नाम से रजिस्ट्रेशन है, वह किस गांव का निवासी है। इसकी खोज पुलिस ने कर ली है। लेकिन अभी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। दुकानदार का कहना है कि युवक ने जो हार दिया था वह आर्टीफिशियल है। कोतवाल का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed