फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

किशोर को जलाने के आरोपी छह लोगों को भेजा गया जेल

Mon, 08 Jun 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बरौर (कानपुर देहात)। कस्बे में किशोर को केरोसिन डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को जेल भेजा है। जबकि, नामजद दो लोगों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक ही परिवार के दो परिवार के लोगों के बीच कुछ दिन पहले एक पेड़ को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले को पंचायत कर निपटा दिया गया था। गुरुवार को सरकारी नाली के विवाद को लेकर फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के अशोक उपाध्याय का बेटा अन्नू शुक्रवार की रात खेत में रखवाली करने गया गया था।
विज्ञापन

वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे केरोसिन डालकर जला दिया था। उसका कानपुर नगर के हैलट में इलाज चल रहा है। इधर, मामले में सात लोगों को नामजद समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि अन्नू के मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान के आधार पर सुगम, शुभम, सत्यम, प्रवीण कुमार, अखिलेश और सूरज उपाध्याय को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर, रविवार को एसओजी प्रभारी प्रभात कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed