{"_id":"5b6b027d4f1c1b8d6e8b4c12","slug":"crime-on-highway-hotel-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का अड्डा बने हाईवे के होटल-ढाबे, ये क्षेत्र अर्से से बदनाम, 'जरायम बना कमाई का जरिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का अड्डा बने हाईवे के होटल-ढाबे, ये क्षेत्र अर्से से बदनाम, 'जरायम बना कमाई का जरिया'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिेले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर संचालित ढाबे और होटल जरायम व देह व्यापार का अड्डा बने हैं। ढाबा संचालक स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध असलहों व नशीले पदार्थों की बिक्री से लेकर, तेल, लोहा, कास्मेटिक सहित अन्य कीमती सामान की चोरी और बिक्री को अंजाम दे रहे हैं। लखनऊ और कानपुर में सख्ती के बाद होटलों में देह व्यापार ने तेजी पकड़ी है। मंगलवार को एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई इसका ताजा उदाहरण है।
हाईवे किनारों पर ढाबे मुसाफिरों के लिए सुविधाजनक तो हैं लेकिन इन ढाबों पर संचालक शराब से लेकर तमाम प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। चोरी के डीजल, पेट्रोल की डंपिंग के साथ ट्रकों से उतरने वाले माल की भी खरीद फरोख्त की जा रही है। अवैध कारोबारियों के लिए भी ढाबा व होटल अब सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं। दूर शहरों से आने वाले ट्रकों से ढाबा पर सक्रिय अपराधी कीमती माल कुछ ही मिनटों में पार कर देते हैं। मोटी कमाई के लिए होटल-ढाबा संचालक लड़कियों से अनैतिक व्यापार करा रहे हैं।

देह व्यापार में होटल सबसे आगे
डेमो पिक
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा से सोहरामऊ तक 60 किमी के दायरे में 20 होटल और 35 ढाबे हैं जो काफी समय से जरायम के अड्डे बने हैं। ढाबों में तेल और सरिया चोरी का हर दिन लाखों का कारोबार होता है। ट्रक चालकों, ढाबा संचालकों और पुलिस की मिलीभगत से अवैध कारोबार कई जिलों तक फैल चुका है। पूर्व में हाईवे किनारे के गहिरा, सोनिक, सोहरामऊ, अजगैन और आशा खेड़ा में पुलिस की सख्ती से कई बड़े खुलासे भी हो चुके हैं।
देह व्यापार में होटल सबसे आगे
शहर के गदनखेड़ा चौराहा के निकट संचालित होटलों में देह व्यापार का खुलासा पहले ही हो चुका है। दो साल पहले किशोरी से गैंगरेप की एक घटना में एक होटल पर पुलिस ने ताला भी जड़ दिया था। ललऊखेड़ा, मंडी परिषद सहित हाईवे के अन्य होटलों और शहर के भीतर को होटल संचालकों के लिए यह अनैतिक व्यापार कमाई का मुख्य जरिया बना है। मंगलवार को हाईवे के जनता ढाबा संचालक, एक युवती व दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है।

होटलों में बिना आईडी के दिए जा रहे कमरे
डेमो पिक
होटलों में बिना आईडी के दिए जा रहे कमरे
सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी होटल में बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को कमरा किराए पर देने अनुमति नहीं है। हालांकि देह व्यापार से जुड़े होटलों में दो से तीन हजार रुपये लेकर बिना आईडी के ही कमरा किराए पर दिए जा रहे हैं। होटल के गेटों और परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगाना भी आवश्यक है लेकिन अधिकांश में कैमरे लगे नहीं या बंद पड़े हैं। पुलिस साल में एक दो बार ही होटलों की चेकिंग करती है। हालांकि वह इन नियमों पर ध्यान नहीं देती।
गंगा बैराज चौकी क्षेत्र अर्से से बदनाम
गंगाघाट थानाक्षेत्र स्थित गंगा बैराज चौकी क्षेत्र भी अनैतिक व्यापार के लिए अर्से से बदनाम है। कानपुर, लखनऊ और उन्नाव के अलावा आसपास क्षेत्र से रोज हजारों लोग गंगा बैराज घूमने आते हैं। आसपास खान-पान की दुकानों से लेकर आस-पास के गांव भी बदनाम हैं।
खुफिया विभाग किया जाएगा सक्रिय, एसपी
एसपी हरीश कुमार ने बताया कि होटलों व ढाबों पर गलत काम होने की सूचनाएं मिल रही हैं। जनता ढाबा पर की गई कार्रवाई में पुष्टि भी हुई है। जल्द ही अन्य ढाबों व होटलों की भी जांच कराई जाएगी। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया जाएगा।