फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,murder,farrukhabad news,premika

पहले सामान समेटकर गई प्रेमिका, फिर हत्या कर दी

Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,farrukhabad news,premika
हिरासत में ली गई महिला को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद/एटा। एटा से लापता हुए बुजुर्ग किसान की हत्या उसकी प्रेमिका ने साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को पकड़कर पूछताछ की तो सारा घटनाक्रम उसने बता दिया।
विज्ञापन

महिला ने किसान का शव रुटौल गांव के एक खेत में दबाने की जानकारी दी तो पुलिस सोमवार को उसे लेकर कायमगंज कोतवाली पहुंची। शव तलाशने की मांग को लेकर परिजनों ने जाम भी लगाया। रात में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर खेत में दबे शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि गांव नगला सुमिरथ निवासी देशराज की पत्नी की मौत चार साल पहले हो गई थी। इस दौरान मृतक किसी दलाल से मिलकर एक महिला को 30 हजार रुपये में ले आया। लगभग 6 माह वह महिला उसके पास रुकी। 18 नवंबर 2021 को वह जेवरात व 80 हजार रुपये लेकर चली गई। देशराज के बेटों ने बताया कि 12 अप्रैल को महिला की कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पिता 1.80 लाख रुपये लेकर गए थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। महिला को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने साथियों के साथ मिलकर देशराज की हत्या गला दबाकर करने की बात बताई है। शव को रुटौल में दफनाया गया है।
सोमवार को जैथरा थाने की पुलिस व परिजन फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर शव निकलवाने की बात कही, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने एटा की घटना बताकर वहीं मामला दर्ज कराने का हवाला दिया। इस पर मृतक के परिजन कोतवाली के सामने सड़क पर लेट गए और जाम लगा दिया। काफी प्रयास के बाद भी शाम तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही शव को निकाला गया।
इसके बाद परिजन लौट आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आईजी कानपुर से मामले को लेकर बात की गई है। इसके बाद कायमगंज कोतवाली में बेटे रणधीर सिंह की तहरीर पर गांव रुटौल निवासी प्रदीप व गीता शर्मा पता अज्ञात व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। रात करीब नौ बजे पुलिस ने शव बरामद करने के लिए गीता के बताए स्थान पर खुदाई शुरू करा दी।

पहले पति को आग लगाकर मारने की बात भी बताई
महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पहले पति को आग लगा चुकी है। बाद में एक अन्य युवक से शादी हुई। इसके बाद वह बुजुर्ग के पास आ गई। यहां से जाने के बाद वह फिर दूसरे पति के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed