फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

रसगुल्ला न देने पर लहूलुहान किया

Tue, 07 Dec 2021 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। गेस्ट हाउस में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान रसगुल्ला न देने पर गेस्ट हाउस मालिक के बेटे ने वेटरों के साथ मिलकर हलवाई व उसके दो बेटों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पुलिस ने तहरीर न मिलने व जांच किए जाने की बात कही हैै।
विज्ञापन

कछियाना निवासी हलवाई विष्णु (40) अपने बेटे पंकज व अंकुश, मोहल्ले के ही सुशील के साथ सोमवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में ग्राम चकपीर नगर निवासी सुशील की पुत्री की शादी में खाना बनाने गया था। द्वारचार के बाद एक गेस्ट हाउस का एक वेटर अंकुश के पास पहुंचा और गेस्ट हाउस मालिक के बेटे को 10 रसगुल्ला देने की बात कही। अंकुश ने बरात मालिक सुशील से पूछने की बात कही। गेस्ट हाउस मालिक का बेटा झल्ला गया और साथियों के साथ अंकुश से मारपीट शुरू कर दी। बेटे को पिटता देख पिता विष्णु, भाई पंकज व सुशील बचाने दौड़े तो सभी ने इनकी भी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी वेटर ने सभी पर चाकू से हमला कर दिया। विष्णु के पेट व अन्य के सिर में चाकू लगने से सभी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल ब्रजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed