फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी घायल

Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
सिपाही अमित का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार बांगरमऊ कोतवाली में तैनात सिपाही की मौत और पीछे बैठी महिला सिपाही घायल हो गई। दोनों सिपाही करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले किसान दंपती के शवों को लोडर से लेकर पीछे बाइक से पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। महिला सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला सिपाही की हाल जाना। वहीं सिपाही की मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सरकंडा परम गांव निवासी उमेश कुमार का 29 वर्षीय बेटा अमित कुमार वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। छह माह पहले उसकी पहली पोस्टिंग बांगरमऊ कोतवाली में हुई थी। मंगलवार को अतरधनी में करंट से चिपक कर कुंवारे व उसकी पत्नी कमला की मौत होने पर अमित कोतवाली में तैनात महिला सिपाही प्रतिभा देवी के साथ बाइक से पोस्टमार्टम जा रहा था। इन लोगों ने दोनों शव लोडर में रखवा लिए थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के रऊ गांव के पास पीछे से आ रहे लोडर ने बाइक को टक्कर मारी और भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां अमित को मृत घोषित कर दिया। प्रतिभा का इलाज चल रहा है। एएसपी शशिशेखर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और महिला सिपाही का हालचाल लिया।

जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल महिला सिपाही प्रतिभा। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल महिला सिपाही प्रतिभा। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed