फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

चोर को दौड़ाने में गिरे अधिवक्ता की मौत

Wed, 18 Aug 2021 08:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
crime
अधिवक्ता शिवराम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। खरीदारी करने चौरा बाजार गए अधिवक्ता के हाथ से एक किशोर मोबाइल छीनकर भागा। अधिवक्ता ने पीछा किया तो ठेस लगने से सिर के बल गिर गए। बेहोशी हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने मोबाइल छीनकर भाग रहे किशोर को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बंदूहार निवासी अधिवक्ता शिवराम सिंह बुधवार शाम सदर कोतवाली के चौरा बाजार गए थे। किसी का फोन आने पर वह मोबाइल से बात करने लगे। बात करने के बाद जैसे ही मोबाइल कान से हटाया। 15 वर्षीय किशोर हाथ में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भागा। मोबाइल बचाने के लिए अधिवक्ता पीछा कर दौडे़। अचानक ठेस लगने से वह सिर के बल जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। बाजार में मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि चोर नाबालिग है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed