फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

औरैया में दो एडीजे पर हमला, कार का शीशा टूटा

Wed, 24 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। ककोर में बंबा की पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दो न्यायिक अधिकारियों (एडीजे) पर हमला हो गया। दिबियापुर गेल स्थित आवास से कचहरी जाते समय दोनों न्यायिक अधिकारियों की कार का शीशा अचानक जोर की आवाज से टूट गया। घटना के बाद कानपुर और लोकल फोरेंसिक टीम जांच में लग गई। डीएम और एसपी ने कचहरी पहुंचकर न्यायिक अधिकारियों से जानकारी ली। कानपुर की टीम को गोली लगने जैसा साक्ष्य नहीं मिला है। लखनऊ से भी बैलेस्टिक टीम आ गई है। बुधवार को सीन दोहराया जाएगा। दोनों एडीजे ने दिबियापुर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश चौधरी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रामनेत ने तहरीर में कहा कि कार पर हमला होने और शीशा टूटने के दौरान उन्हें गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। कार की खिड़की का कांच टूटकर अंदर व बाहर गिर गया। सड़क के बाईं ओर की दुकानों के पास सफेद रंग की स्कार्पियो जैसी गाड़ी खड़ी थी। इस गाड़ी ने या सफेद रंग की अन्य गाड़ी ने उनकी गाड़ी का कुछ दूर तक पीछा किया। हमले की पुनरावृत्ति होने की आशंका से ड्राइवर ललित कुमार को गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने को कहा। तहरीर में बताया गया कि अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश रामनेत के न्यायालय में सरकार बनाम राजकुमार एवं चार अन्य पत्रावली में बहस चल रही है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में दिन प्रतिदिन कार्रवाई हो रही है। इसी पत्रावली को निस्तारित करने में पक्षकार अत्यधिक व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। गाड़ी पर हमला भी इसी मामले के किसी पक्षकार ने किया है या कराया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है। एसपी ने बताया कि सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ के नेतृत्व में गठित सदर कोतवाली, थानाध्यक्ष दिबियापुर, एसओजी व एलआईयू की टीमों को जांच सौंपी गई है। न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा का मामला होने के चलते इसको पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। कानपुर से फारेंसिक और लखनऊ से बैलेस्टिक टीम बुलाई गईं है। जिससे शीशा कैसे टूटा, इसकी हकीकत का पता लगाया जा सके। दिबियापुर थानाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। कार चालक से भी पूछताछ की है। शीशा कैसे टूटा इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तीन सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। अब तक एक फुटेज उनके पास आया है, लेकिन उसमें कोई भी कार पीछा करते नहीं दिखाई दे रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज कब का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि एडीजे के पास गनर था, लेकिन वह बिना अनुमति के तीन दिन से गायब था। ऐसे में उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराई जा रही है कि वह आखिर किसके आदेश से गया। दोनों न्यायिक अधिकारियों को गनर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों न्यायिक अधिकारियों से एक ही कार में साथ में आने-जाने के लिए कहा गया है। साथ ही न्यायिक अधिकारियों को आवास से कोर्ट आते समय और कोर्ट से घर जाते समय स्कॉर्ट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी न्यायिक अधिकारियों के आवासों की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed