फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

महिला मित्र से संबंधों में बाधक दिव्या को पति ने ही मरवाया था

Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावाः पुलिस गिरफ्त में दिव्या मिश्रा का हत्यारोपी पति अजितेश और उसका दोस्त अखिल। - फोटो : ETAWHA
इटावा। दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या में पुलिस ने उसी के पति एक टीवी चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा, उसकी प्रेमिका और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला मित्र से अवैध संबंध में बाधा बनने पर दोस्त अखिल के हाथों दिव्या की हत्या करवाई गई है।
विज्ञापन

कटरा बलसिंह मोहल्ले में सोमवार को रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रमोद मिश्रा की पुत्रवधू दिव्या मिश्रा की घर के अंदर सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त हत्या हुई, घर में दिव्या व उसकी बुजुर्ग ददिया सास मौजूद थीं। ससुर बाहर गए हुए थे। गुरुवार को एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने हत्या से जुड़ी कड़ियों को जोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खुलासे को तीन टीमें लगाई गईं। दिव्या के मोबाइल से मिले मैसेज और सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पति अजितेश पर हत्या का संदेह हुआ। पुलिस टीम ने नोएडा जाकर उस न्यूज चैनल में छानबीन की, जहां पति, उसकी प्रेमिका और दोस्त काम करते हैं। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में दिव्या के पति अजितेश मिश्रा ने बताया कि न्यूज चैनल में ही साथ काम करने वाली एक महिला से उसके संबंध की जानकारी दिव्या को हो गई थी। इससे दिव्या उससे झगड़ा करती रहती थी। 7 अक्तूबर को दिव्या की उसकी महिला मित्र से फोन पर काफी कहासुनी भी हुई थी।
परेशान होकर उसने न्यूज चैनल में साथ काम करने वाले दोस्त अखिल कुमार सिंह से मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने दिव्या के पति अजितेश मिश्रा, अमरनगर फरीदाबाद (हाल निवासी बी 1 अजनारा हाउस ग्रेटर नोएडा) निवासी अखिल कुमार सिंह पुत्र निरंजन कुमार सिंह और नई दिल्ली निवासी भावना आर्य को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने टूटा हुआ गुलदस्ता भी बरामद किया है। इसमें दिव्या के बाल भी मौजूद हैं।
साजिश के तहत 14 अक्तूबर को अजितेश ने अखिल को नया सिम व मोबाइल देकर बस से इटावा भेजा। दिव्या शादी के बाद ग्रेटर नोएडा में पति के साथ रही और वह अखिल को भाई मानने लगी थी। अखिल भी ग्रेटर नोएडा के अजनारा हाउस में रहता है। हत्या वाले दिन अजितेश नोएडा से पत्नी दिव्या व पिता प्रमोद से फोन के जरिए संपर्क में रहा।
यह सब इसलिए ताकि दिव्या कहीं घर से बाहर न निकल जाए और पिता की लोकेशन मालूम होती रहे। अखिल के पहुंचने पर दिव्या उसे अपने कमरे में ले गई। उसने अखिल को शादी का अलबम दिखाया और मुंहबोले भाई के नाते अजितेश को समझाने के लिए भी कहा।

इसी बीच अखिल ने मौका पाकर पास रखे गुलदस्ते से दिव्या के सिर में प्रहार कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। वह दिव्या के सिर को जमीन पर तब तक पटकता रहा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। फिर अखिल ने मैसेज करके इसकी जानकारी अजितेश को दी और बस से नोएडा चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed