{"_id":"5d77f2be8ebc3e013d6514f1","slug":"crime-kanpur-news-knp5128007183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालंदा के डीएम के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालंदा के डीएम के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। बिहार प्रांत के नालंदा जिले के डीएम के पैतृक घर में लाखों की चोरी में पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मामला डीएम से जुड़ा होने पर पुलिस ने जांच को गति दी है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरईपुर गांव निवासी आइएएस योगेंद्र सिंह पटेल पुत्र जय सिंह पटेल इस समय बिहार प्रांत के नालंदा जिले के डीएम हैं। परिवार के लोग भी उनके साथ नालंदा में ही रहते हैं। पैतृक घर में कई वर्षों से ताला लगा था। घर सुनसान देख चोरों ने एलईडी टीवी, फ्रिज समेत एक लाख से अधिक का सामान पार कर दिया था। सोमवार को योगेंद्र के चचेरे भाई बांगरमऊ कसबा निवासी आशू पुत्र मान सिंह के गांव पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। जिस पर चचेरे भाई ने डीएम योगेंद्र को घटना के बारे में बताया। डीएम के हस्तक्षेप पर हरकत में आई बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मंगलवार को डीएम के चचेरे भाई आशू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शीघ्र घटना से पर्दा उठाया जाएगा।