{"_id":"5d5aeef38ebc3e89da3d74d0","slug":"crime-kanpur-news-knp5083972100","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में मिला शव इटावा के लापता शिक्षक का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में मिला शव इटावा के लापता शिक्षक का था
विज्ञापन
इटावा। फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त इटावा में तैनात और जालौन जनपद के रहने वाले शिक्षक यतेंद्र पटेल के रूप में हुई है। यतेंद्र 12 अगस्त से लापता थे। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
जालौन के नंदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुर निवासी यतेंद्र पटेल (28) इटावा में चकरनगर ब्लॉक के सगरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। वह बकेवर में किराये पर कमरा लेकर अकेले रहते थे। पत्नी रानू पटेल झांसी के मोठ में शिक्षक हैं।
घर वालों के मुताबिक वह 10 अगस्त को अलवर (राजस्थान) निवासी अपने मित्र शिक्षक पवन चौहान से मिलने गए थे। पवन के अनुसार यतेंद्र अलवर से 12 अगस्त को शाम करीब छह बजे बकेवर के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
पिता अखिलेश की शिकायत पर पुलिस ने सगरा स्कूल में तैनात रहे एक शिक्षक, शिक्षामित्र और इकघरा स्कूल के शिक्षक को उठाकर पूछताछ शुरू की थी। पिता का आरोप था कि इन लोगों से यतेंद्र का विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने बीएसए से भी की थी।
दूसरी ओर यतेंद्र के फोन की लोकेशन 13 अगस्त के बाद हाथरस के सिकंदराराउ थाना क्षेत्र और एटा में मिलने पर पुलिस ने उधर से जानकारी जुटाना शुरू किया। इसी बीच टूंडला (फिरोजाबाद) क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर सोमवार को परिजन और पुलिस वहां पहुंचे।
फोटो, कपड़ों व मोजों से शिनाख्त यतेंद्र के रूप में की। टूंडला थाने के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह बन्ना गांव में खेत के किनारे पानी से भरी खाई में शव मिला था। निर्धारित 72 घंटे तक शिनाख्त न हो पाने पर 17 अगस्त की शाम को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की बात सामने आई है।
मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी पुलिस ने करवा दिया था।
घर वालों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर बकेवर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिन शिक्षकों और शिक्षामित्र को हिरासत में लिया था, वे संदेह के दायरे में हैं। पूछताछ की जा रही है।