{"_id":"600f23278ebc3e56936e028e","slug":"crime-kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp6081600157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई ने साले को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई ने साले को मार डाला
विज्ञापन
कानपुर देहात/शिवली। कोतवाली के ज्योति गांव से नौ दिन पहले लापता हुए किशोर की गला घोंटकर हत्या कर शव घाटमपुर के पास नहर में फेंका गया था। सीआरपीएफ जवान बहनोई ने साथियों के साथ मिलकर साले की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस घाटमपुर क्षेत्र के नहर में शव की तलाश कर रही है। सोमवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस कर्मियों ने समझाकर उन्हें शांत किया।
ज्योति गांव के किसान दिनेश सिंह उर्फ बबलू का एकलौता बेटा लकी सिंह उर्फ छोटू (17) 16 जनवरी की देर शाम गांव में ही बने मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। 17 जनवरी को पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी। पुलिस को सुराग मिला कि लापता किशोर का बहनोई सीआरपीएफ जवान से विवाद हुआ था। इस पर किशोर ने उसे थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने कानपुर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। उसने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी की रात फोन करके लकी को गांव के बाहर बुलाया था। इसके बाद तीन साथियों के साथ मिलकर कार से अगवा कर ले गए थे। घाटमपुर क्षेत्र के साढ़ गोपालपुर के पास रस्सी से गला घोंटकर रामगंगा नहर में फेंक दिया था। जवान ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले लकी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने हत्या को अंजाम दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही लकी के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझा कर शांत करा दिया। सूत्रों की मानें तो सिर्फ एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद हत्या की बात सामने आई है। शव बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
लापता किशोर की हत्या के मामले में शिवली पुलिस की तीन टीमें लगातार घाटमपुर क्षेत्र के रामगंगा नहर में शव की तलाश की रही है। हालांकि साढ़ गोपालपुर के पास जिस स्थान पर शव फेके जाने की बात कही गई है। वहां कई किमी तक पुलिस की छानबीन में कुछ नहीं मिला। पुलिस कानपुर से गोताखोरों को भी बुलाकर मदद ले रही है। पुलिस ने नहर की अन्य शाखाओं में शव की तलाश शुरु कराई है। सोमवार को कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने तीन सब इंस्पेक्टरों के नेतृत्व आठ जवानों की टीमें बाइकों से रवाना की। नहर की रास्ता में अन्य वाहन नहीं जा पा रहे थे। पुलिस टीमें शव बरामद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
-------