फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

ककवन में बकरा चोरी करने वाले दो चोर पकड़े गए

Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो - फोटो : DEHAT
ककवन (ककवन)। बकरीद त्योहार को लेकर गांवों में बीते कई दिनों से बकरे चोरी की घटना बढ़ गई हैं। ककवन कस्बे में घरों के बाहर बंधे बकरों की चोरी की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू करवाई। तभी कार सवार दो युवक दबोचे गए। पकड़े गए चोरों के पास से कीमती बकरा, एक कार, 28 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ककवन एसओ रावेंद्र मिश्र ने बताया कि गुरुवार को आलाधिकारियों के निर्देश पर नदीहा पुलिस चौकी के पास एसआई राजभूषण सिंह अपने हमराही सिपाहियों रविंद्र सिंह व विनय पटेल संग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध वैन कार आती दिखी। पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने का प्रयास किया। सिपाहियों ने जैसे-तैसे कार को रोक लिया। सीट बेल्ट और लाइसेंस न दिखाने पर उक्त का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान एसआई की नजर कार में बंद एक बकरे पर गई। युवकों से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। शक होने पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने गांव-गांव कार से बकरा चोरी की बात स्वीकारी। पूछताछ में पकड़े गए बकरा चोरों ने नाम विवेक पुत्र सुरेश यादव और मोहित गौतम पुत्र राजेश निवासीगण कछियाना, मंधना थाना बिठूर बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्घ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed