{"_id":"5eff95518ebc3e432e60a38c","slug":"crime-dehat-news-knp569153366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में विवाद निपटाता था विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में विवाद निपटाता था विकास
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर/चौबेपुर (कानपुर)। शातिर अपराधी विकास पंडित घर पर पंचायत लगाकर विवाद निपटाता था। उसका फैसला दोनों पक्षों को मंजूर करना होता था। चौबेपुर और शिवराजपुर के धन्नासेठ, उद्योगपतियों और राजनैतिक दलों के नेताओं का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। कुछ दिन पहले ही एनटीपीसी सोलर प्लांट में मिट्टी खनन को लेकर विकास की कुछ लोगों से कहासुनी भी हुई थी।
चौंकाने वाली बात है कि गांव में गुरुवार रात कई राउंड गोली चली, लेकिन कोई भी ग्रामीण सीधे तौर घटना की जानकारी न तो पुलिस को देने को तैयार है और न ही अन्य किसी जांच अधिकारियों को। पुलिस पूछताछ और कार्रवाई से बचने के लिए बड़ी संख्या में कई ग्रामीण अपने घरों में ताला डालकर बच्चों सहित पलायन कर गए। गांव की कई महिलाएं जरूरत का सामान व छोटे बच्चों को गोद में लिए गांव से बाहर पैदल ही जा रही थीं। पुलिस की नजरों से बचती महिलाओं के चेहरों पर खौफ था।
सीसीटीवी कैमरों से लैस है घर
विकास का घर किले से कम नहीं है। विकास के घर के तीन बड़े दरवाजे तीन दिशाओं में खुलते हैं। छत पर जाने के लिए दो जीना हैं। सभी द्वार पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। ऊंची-ऊंची चाहरदीवारी पर कटीले तारों की बैरीकेडिंग लगाई गई है। विकास दुबे के साथ घटना के समय कितने लोग थे, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।