{"_id":"5ee3e19b8ebc3e42ed43ce69","slug":"crime-dehat-news-knp565223414","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गल्ला व्यापारी की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गल्ला व्यापारी की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो गल्ला व्यापारी
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (कानपुर)। ततारपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कहकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ततारपुर गांव निवासी पन्नालाल कुरील के चार पुत्रों में सबसे बड़ा अशोक कुमार (35) गल्ला व्यापारी था। बताया गया है कि गुरुवार शाम गांव के दो लोग अशोक को बाइक से अपने साथ लेकर गए थे। देररात करीब 1:30 बजे उसे अर्ध बेहोशी की हालत में गांव स्थित एक मंदिर के पास छोड़ कर चले गए। सुबह निकट तालाब की खुदाई करने गए मनरेगा श्रमिकों ने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देख मामले की जानकारी उसके घर वालों को दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन अशोक को उपचार के लिए पहले क्षेत्र स्थित एक अस्पताल और फिर कानपुर लेकर गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान मृतक के पिता पन्नालाल ने पुलिस को बताया अशोक के मुंह से झाग निकल रहा था, आशंका है कि उसे जहर देकर मारा गया है। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।