फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

पशु व्यापारी से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी बांए से इस्लाम, राजा सिंह, हनी कुमार, व धर्मेंद्र पाल। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में 20 जनवरी सुबह पशु व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पकड़े चारो बदमाश अकबरपुर कस्बे के रहने वाले हैं। इनके पास से लूट के 3.61 लाख रुपये बरामद हुए हैं। तीन तमंचा व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें मिली हैं। पुलिस की घेराबंदी में एक बदमाश ने फायरिंग करके भागने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मेवाती मोहाल अकबरपुर निवासी जमाल कुरैशी से 20 जनवरी को घर के पास से बदमाश पांच लाख रुपये भरा बैग लूट ले गए थे। वारदात के खुलासे के लिए सीओ अकबरपुर संदीप सिंह के नेतृत्व में स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था। पुलिस की छानबीन में महत्वपूर्ण सुराग हाथ आए। अकबरपुर गांधी नगर निवासी टॉपटेन अपराधी राजा सिंह, मेवाती मोहाल के इस्लाम, आंबेडकर नगर के हनी कुमार गौतम, नयागंज के धर्मेंद्र पाल को रविवार की रात कचनार बगिया रोड पर नरसतपुर मुंचौरा के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के घेराबंदी करने पर टॉपटेन अपराधी राजा सिंह ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन चारों बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से लूट के तीन लाख 61 हजार 870 रुपये, 315 बोर के पांच कारतूस, एक चाकू, 315 बोर के तीन तमंचा, व्यापारी का ड्राइविंग लाइसेंस, व रुपये वाला बैग, दो अपाचे बाइक बरामद हुई है। इसमें नीले रंग की एक अपाचे बाइक बिना नंबर की है।
विज्ञापन

एसपी ने खुलासा करने पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी प्रभारी प्रभात सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी प्रशांत गौतम की टीम की प्रशंसा कर दस हजार रुपये का इनाम दिया है। वारदात के बाद इन लोगों ने मोबाइल घर पर रख गए थे। लूट की रकम मिलने के बाद हनी और इस्लाम ने दो मोबाइल खरीदे थे। लूट की रकम से मौज मस्ती करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में चारों ने यह बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed