फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

पुलिस को देख जुआरी भागे, तीन घायल

Sat, 14 Nov 2020 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। भवनपुर गांव में जुएं का फड़ लगा था। इसकी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। इसमें तीन लोग नदी की खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जुआरियों को घायल देखकर पुलिस वहां से खिसक गई। बाद में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव में रिंद नदी के पास करीब आठ युवक जुआ खेल रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस बीच पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को आते देखकर जुआरी अलग-अलग जगहों से भागने लगे। इसी भगदड़ में उदयवीर, सतीश दीक्षित, बदन सिंह नदी की खाई में गिर गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि युवकों को घायल देखकर पुलिस निकल गई। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सौरभ शाक्या ने बदन सिंह व सतीश को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्र ने बताया कि डायल 112 को गांव में जुआ खेलने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने से पहले जुआरी वहां से भाग गए। घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed