{"_id":"5f8f3dad8ebc3e9bd4060ee8","slug":"crime-akbarpur-news-knp5896998113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरा में अब तक नौ जगहों पर जलाई गई पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरा में अब तक नौ जगहों पर जलाई गई पराली
विज्ञापन
शहजादपुर गांव के सामने हाइवे किनारे खेत में जलती पराली।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में अब तक पराली जलाने की 11 घटनाएं हो चुकी है। सिकंदरा तहसील में सबसे ज्यादा नौ मामले सामने आए हैं। विभाग की ओर से पराली जलाने वालों से 35 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है।
जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी पराली जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 11 जगहों पर पराली जलाने की घटना सामने आई है। सिकंदरा के नैनपुर, डाढापुर, अफसरिया, गौरी, हसनपुर, बकसौधी, रमऊ, सलेमपुर, उमरन, जल्लापुर आदि में नौ घटनाएं हो चुकी है। जबकि, विभाग की ओर से लगातार किसानों व अन्य लोगों को पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि अवशेष जलाने के मामले में 35 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हाईवे किनारे जलाया गया अवशेष
जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद भी लोग पराली जला रहे हैं। मंगलवार को अकबरपुर कस्बे के शहजादपुर गांव में हाईवे किनारे खेत में पड़ी पराली को आग के हवाले कर दिया। घंटों तक खेत में आग के साथ वातावरण में धुआं बना रहा। घटना हाईवे किनारे होने के बाद किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना कि घटना के बाबत अधिकारियों से शिकायत की गई थी। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार का कहना है कि जानकारी नहीं हो सकी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)