{"_id":"5f8f3cea8ebc3e9bb744c341","slug":"crime-akbarpur-news-knp5896994131","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून दुकानदार के घर से जेवर-नगदी समेत दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून दुकानदार के घर से जेवर-नगदी समेत दो लाख की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता गृहस्वामी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर कस्बा निवासी परचून दुकानदार के घर से चोरों ने नगदी, जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।
गजनेर कस्बा निवासी सुनील कुशवाहा का गजनेर-नबीपुर मार्ग किनारे मकान है। मकान के बाहर हिस्से में परचून की दुकान किए है। बगल के मकान में उसके पिता इंद्रपाल कुशवाहा छोटे बेटे के साथ रहते हैं। सास के बीमार होने पर सुनील सोमवार की शाम पत्नी गुडिय़ा व पांच वर्षीय बेटे के साथ मकान में ताला बंद कर कठेरुवा थाना बिधनू गया था।
मंगलवार की सुबह मकान के मेन दरवाजे का ताला टूटा देख उसके बेटे ने चोरी की सूचना पिता को दी। सुनील घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे पड़े मिले। अलमारी व बक्सों से जेवरात गायब मिला। गृहस्वामी के अनुसार, चोर उसके घर से गुल्लक में रक्खे 13 हजार रुपये नगदी, सोने का हार, ब्रजबाला, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, सोने की चेन, लाकेट, हाफपेटी, बिछुवा, पायल व परचून की दुकान का 15 हजार रुपये का सामान सहित करीब दो लाख रुपये की चपत लगा गए। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।