फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

वाहनों से डीजल चुराने वाले गैंग के तीन गुर्गे दबोचे

Thu, 15 Oct 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में वाहनों से डीजल चुराने के आरोपी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने बुधवार की भोर में वाहनों से डीजल चुराने वाले गैंग के सरगना समेत तीन को हाईवे पर बारा जोड़ के पास से दबोचा। इनके दो साथी कार से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों से एक तमंचा, कारतूस व दो छुरी बरामद हुई। गाड़ी, डीजल भरा एक केन व 17 खाली केन पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग सक्रिय हैं। डीजल की अवैध बिक्री गैंग सदस्यों की कमाई का जरिया है। गुरुवार भोर पहर दरोगा विकल्प चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। हाईवे पर बारा जोड़ पुल के पास पुलिस देखकर कार समेत दो युवक भाग निकले। जबकि पुलिस ने ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी समेत सवार तीन युवकों को दबोच लिया। उन्होंने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराने और बिक्री करना कबूला।
विज्ञापन

पकड़े गए रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई नटपुरवा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बंटी के पास से तमंचा व एक कारतूस, जालौन के डकोर, कुशमिरिया निवासी आशाराम उर्फ अजय के पास से छुरी और जालौन, उरई के चुर्की न्यू पटेलनगर निवासी ज्ञान सिंह के पास से छुरी बरामद हुई। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने फरार हुए साथी जालौन के डकोर कुशमिरिया निवासी दीपू व रणवीर चंदेल बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि चुराया गया डीजल बरामदगी और शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है। फरार गैंग सदस्यों की तलाश कराई जा रही है।
आरोपी आशाराम उर्फ अजय डीजल चुराने वाले गैंग का सरगना है। पांच वर्ष पूर्व इस अवैध कमाई के धंधे में कदम रखा था। अच्छी कमाई होने से उसने सदस्यों को जोड़ा और फिर बड़े पैमाने पर डीजल चुराना शुरू कर दिया। उसने महोबा से 5 अक्टूबर 2019 को ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी खरीदी थी। सवारी वाहन सीटों के पास प्लास्टिक केन रखकर वह गैंग सदस्यों के साथ हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराने लगा।

अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि गैंग सरगना ने बताया कि हाईवे पर चलते हुए मुंबई तक वाहनों ने डीजल पार करने का काम करते थे। एक वाहन पर डीजल चुराने वाले उपकरण रखते हैं। चुराया डीजल पीछे चल रही गाड़ी में शिफ्ट कर आगे निकल जाते हैं। किसी को शक नहीं होता। बताया कि गैंग सदस्य वाहन से कभी पूरा डीजल नहीं चुराते हैं। जालौन में डीजल की अवैध बिक्री कर कमाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed