फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

भतीजी की हत्या में सगे दो भाइयों को भेजा जेल

Mon, 05 Oct 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात जिले के रूरा कस्बे के गहोलिया गांव में किशोरी के परिजनों से बात करते डीएम डॉ दिनेश च? - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। जमीन के विवाद में किशोरी की हत्या कर शव के टुकड़े खेत में फेंकने के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी सगे दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पिता ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, बाद में कंकाल मिलने पर अपने सगे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, मृतका के पिता ने तीन भतीजों समेत पांच और लोगों पर घटना में शामिल होने का शक जताया है। गांव पहुंचे डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के गहोलिया गांव के अनुसूचित जाति के ओमप्रकाश की पुत्री लक्ष्मी (15) 26 सितंबर को लापता हो गई थी। शनिवार को घर के पास बउवन तिवारी के खेत में कंकाल मिला था। जानकारी पर ओमप्रकाश ने अपने भाई जियालाल और ब्रजलाल पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट में दोनों भाइयों को नामजद कर हत्या में तरमीम कर दिया था। रविवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव कुमार चौधरी ने गांव पहुंचकर पिता ओमप्रकाश व मां माया देवी से घटना के बाबत जानकारी ली। डीएम ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। साथ ही पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होने के बाबत भी जानकारी ली। इसी बीच किशोरी के पिता ने अपने तीन भतीजों व उनके दो दोस्तों पर भी घटना में शामिल होने का शक जताया। एसपी ने उन्हें जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीएम गांव में घूमकर ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप कुमार मौजूद रहे। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सुरक्षित किया हड्डी का नमूना
किशोरी के कंकाल के पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता नहीं लगा सका। इस लिए हड्डी का नमूना सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस इसे अपने स्तर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। वहां से रिपोर्ट आने के बाद शायद वजह कुछ स्पष्ट हो सके। फिलहाल अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने बताया कि नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed