{"_id":"5f650efd8ebc3eedfb005465","slug":"crime-akbarpur-news-knp58346581","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा कर विद्यालयों में बनाई बाउंड्रीवाल ढहाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा कर विद्यालयों में बनाई बाउंड्रीवाल ढहाई गई
विज्ञापन
हसनापुर विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिराती जेसीबी
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान जारी है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम ने टीम के साथ पहुंच कर मुरीदपुर स्थित अर्जुनदास आदर्श इंटर कालेज की बाउंड्रीवाल को जेसीबी से गिरवा कर अवैध कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराई। वहीं, रूरा के हसनापुर स्थित जूनियर विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरवा कर ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटवाया। कालेज संचालक पर 8.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
शुक्रवार को मुरीदपुर स्थित कॉलेज की बाउंड्रीवाल एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर गिरवा दी। कालेज प्रबंधक पुत्तीलाल ने नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा करके बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। इसकी शिकायत डीएम से हुई थी। एसडीएम सदर व चकबंदी अधिकारी की टीम ने जांच में अवैध कब्जा पाया था। वहीं, रूरा के हसनापुर स्थित दयाराम जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक जगदीश सिंह पर ग्राम सभा की आठ बीघे जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाने का आरोप था। एसडीएम ने वहां भी पहुंच कर बाउंड्रीवाल जेसीबी से गिरवाई। ग्राम सभा की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया।
एसडीएम ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक पर 8.41 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। कहा कि जुर्माने की रकम अदा न करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी। श्रावस्ती मॉडल के सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार चलता रहेगा।