{"_id":"5f5bd2638ebc3e3a6b5feba0","slug":"crime-akbarpur-news-knp582118333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में महिला ने मदद मांगी तो 50 हजार हो गए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में महिला ने मदद मांगी तो 50 हजार हो गए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये जमा करने आई एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। जमा पर्ची भरने के दौरान टप्पेबाज पचास हजार रुपये भरा बैग लेकर चंपत हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेरपुर गांव निवासी श्याम सुंदरी का रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बचत खाता है। शुक्रवार की शाम को खाते में 50 हजार रुपये जमा कराने आई थी। बैंक परिसर में जमा पर्ची भरने में महिला ने पास खड़े युवक से मदद मांगी। युवक ने बैग पकड़ा कर एक लाख रुपये रखे होने की बात कही। वह जमा पर्ची भरने लगा। पर्ची पर हस्ताक्षर करने के लिए महिला ने अपना पचास हजार रुपये वाला बैग उसे पकड़ा दिया।
तभी युवक रुपये वाला बैग लेकर चंपत हो गया। जमा पर्ची पर हस्ताक्षर कर श्याम सुंदरी से युवक को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। वह परेशान हो गई। बाद में टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला ने पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने बैंक पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की है। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। टप्पेबाज को चिह्नित कर जल्द की पकड़ा जाएगा।