फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

सेंध लगाकर दुकान में दो लाख की चोरी

Sun, 06 Sep 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
दीवार में सेंध दिखाता पंकज। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के अशोक नगर में शुक्रवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने जनरल स्टोर दुकान में रखे दो लाख रुपये पार कर दिए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकानदार ने मोहल्ले के दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर (सदर बाजार) में मुन्ना लाल कौशल का मकान है। मकान की बाहरी तरफ दुकान में वह जनरल स्टोर किए है। मकान पूरी तरह से बना नहीं है। घर की दीवारें भी कम ऊंचाई की है। रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर मुन्ना लाल घर में सोने चले गए। देर रात चोर दीवार फांद कर परिसर में आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान की दीवार में सेंध लगाई और रखे दो लाख रुपये पार कर दिए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर सामान अस्त व्यस्त और दीवार पर सेंध देखकर मुन्ना लाल सन्न रहे गया। चोरी की जानकारी पर मोहल्ले के लोग जुट गए। दुकानदार ने मोहल्ले के दो लोगों पर शक जताकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को दुकानदार ने बताया कि बहन की शादी के लिए बचत के रुपये दुकान में ही एक जगह पर रखे थे। अकबरपुर चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। चोरी में अहम सुराग हाथ लगा है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मकान से नगदी-जेवर चोरी
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के भूरदेव कहिंजरी में एक बंद मकान के मेन गेट की कुंडी काटकर चोरों ने 40 हजार रुपये और जेवरात पार कर दिए। पीड़ित महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र के भूरदेव कहिंजरी निवासी राजरानी कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमर सिंह दिल्ली में बहू के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। तीन माह पहले बेटे के पास गई थी। एक सितंबर को वापस आने के एक दिन बाद मायके गहोलिया चली गई। बुधवार को चोरों ने सूने घर में मेनगेट के दरवाजे की कुंडी काट दी। घर में घुसकर रखे 40 हजार रुपये, हजारों के जेवरात सहित दो बोरी गेहूं सहित गृहस्थी का सामान पार कर ले गए। मामले की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर दी। वह घर पहुंची तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी है। चौकी प्रभारी कहिंजरी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed