फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

दबंगों ने किसान को जिंदा जलाने की कोशिश की

Sun, 06 Sep 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
घटना स्थल से साक्ष्य संकलित करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। खपरेमऊ गांव में खड़ंजा पर मवेशी बांधने को लेकर दबंगों ने किसान को जिंदा जलाने के प्रयास में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र के खपरेमऊ गांव निवासी दीपक राजपूत ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी कृपाशंकर, ताराचंद्र का पिता लक्ष्मण सिंह (45) से खड़ंजे पर मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ था। इसी खुन्नस के चलते शुक्रवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे पिता को कृपाशंकर, ताराचंद्र, रामजी, सुदेश ने चारपाई से नीचे खींच लिया। इसके बाद पिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास में आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजनों ने उन्हें सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां डॉ. लोकेश शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शनिवार को सीओ रामशरण सिंह घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। सीओ के निर्देश पर फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि बेटे की तहरीर पर तीन सगे भाई व पिता पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ताराचंद्र व कृपाशंकर को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दो दिन पहले दी थी चेतावनी
रसूलाबाद। पुलिस की पूछताछ में खपरेमऊ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ताराचंद दो पहले गांव में घूम-घूम कर लोगों को बड़ी घटना करने की चेतावनी दे रहा था। आरोपी लगातार गांव में जो अभी तक नहीं हुआ वह करने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed