फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

अंटिया पर चढ़े सिरफिरे ने छकाया

Sun, 26 Jul 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
सिरफिरे संदीप को पकड़कर नीचे लाते चौकी इंचार्ज। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में तीन मंजिला मकान की अंटिया पर चढ़े एक सिरफिरे ने पुलिस व दमकल जवानों को चार घंटे तक छकाया। सीढ़ी लगाकर अंटिया पर चढ़े चौकी इंचार्ज ने दमकल जवानों की मदद से सिरफिरे को सुरक्षित उतारा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नेहरू नगर में प्रभात सिंह के मकान से होकर शनिवार शाम नरिहा निवासी संदीप सिंह सेंगर उर्फ महाकाल पड़ोस स्थित भारत सिंह के तीन मंजिला मकान की अंटिया पर चढ़ गया। वह हाथ में बल्लम और पत्थर लिए था। आसपास रहने वालों ने युवक को अंटिया पर चढ़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में ही अकबरपुर चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद भी सिरफिरा अंटिया से उतरने को तैयार नहीं हुआ। छत पर पहुंचे दमकल जवानों पर उसने पत्थर फेंके। नजदीक आने की कोशिश करने वाले पुलिस कर्मियों को बल्लम दिखाकर डरा दिया। एहतियात बरतते हुए पुलिस ने मकान की दाईं तरफ के प्लाट में जाल बिछाया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोग अपने मकान की छतों पर पहुंच गए। तीन घंटे तक उसे अंटिया से उतारने में सफलता नहीं मिली। एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज सीढ़ी लगाकर अंटिया पर चढ़ गए और सिरफिरे को उतारने की कोशिश की। उसे दो हजार रुपये का नोट लेने को बुलाया, लेकिन वह पास नहीं आया। कुछ देर बाद मांगने पर उसे बीड़ी दी गई। बीड़ी पीने के बाद वह शराब मांगने लगा। चौकी इंचार्ज उसे लगातार बातों में उलझाए रखे रहे। चार घंटे बाद दमकल जवानों के सहयोग से चौकी इंचार्ज ने सिरफिरे को दबोच लिया। मौका पाकर वहां मौजूद आलोक ने बल्लम छीन लिया। इसके बाद उसे अंटिया से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed