{"_id":"5ec57d818ebc3e90b0146b68","slug":"crime-akbarpur-news-knp5611928112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के घर से नकदी, जेवरात व रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के घर से नकदी, जेवरात व रिवाल्वर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। बहबलपुर गांव में मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही के घर मंगलवार रात चोरी हो गई। चोर नकदी, जेवरात व सिपाही के बहनोई सेना के जवान का रिवाल्वर चोरी कर ले गए। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एएसपी ने पड़ताल की।
बहबलपुर निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नबीपुर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। छोटा भाई धर्मेंद्र मध्यप्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह रोज की तरह मंगलवार शाम फैक्टरी गया था। पिता वीरेंद्र सिंह पास में बने मवेशी बाड़ा में सोने चले गए। घर में मां विमलेश देवी, पत्नी आकांक्षा, बेटी अनुराधा व फुफेरी बहन मंजू थी।
रात में चोर घर के अंदर घुसे। अलमारियों के ताले तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये नकद ले गए। घर आई फुफेरी बहन के बक्से में रखा बहनोई रणधीर सिंह का रिवाल्वर भी ले गए। बहनोई सेना का जवान है। वह बंगलुरु में तैनात है। ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।