फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Created fake profile of female teacher on porn site

यूपी: पोर्न साइट पर महिला टीचर की फर्जी प्रोफाइल बनाई, अश्लील फोन और वीडियो कॉल आने पर तनाव में शिक्षिका, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग नंबरों से उनके मोबाइल पर अश्लील फोन और वीडियो कॉल आने शुरू हो गए। जब उन्होंने इसकी छानबीन शुरू की तो पता चला कि किसी ने पोर्न साइट पर उनके नाम से फर्जी प्रोफाइल बना दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Created fake profile of female teacher on porn site
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का पोर्न साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना दिया गया। इसमें शिक्षिका मोबाइल नंबर समेत पूरी डिटेल डाल दी गई। शिक्षिका को अश्लील फोन और वीडियो कॉल आने शुरू हुए तो वह डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन


शिक्षिका ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नजीराबाद निवासी युवती एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग नंबरों से उनके मोबाइल पर अश्लील फोन और वीडियो कॉल आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


जब उन्होंने इसकी छानबीन शुरू की तो पता चला कि किसी ने पोर्न साइट पर उनके नाम से फर्जी प्रोफाइल बना दी है। मोबाइल नंबर के साथ व्यक्तिगत जानकारी भी सही डाली गई है। लगातार कॉल आने से वह डिप्रेशन में हैं, जिसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed