फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cracks on expressway, possibility of accident due to broken beam

Kanpur News: एक्सप्रेसवे पर दरारें, टूटी बीम से हादसे का अंदेशा

Tue, 30 Jul 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cracks on expressway, possibility of accident due to broken beam
फोटो 18::::आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 109 पड़ी दरार। संवाद
विज्ञापन

फोटो 19::::आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ध्वस्त मेटल बीम व सुरक्षा के लिए लगी जाली। संवाद


- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस का 23 किलोमीटर हिस्सा आता है जिले में
- लगभग आठ जगह मेटल बीम और जाली टूटी होने से एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते मवेशी


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले से निकले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आठ जगह मेटल बीम और जालियां टूटी पड़ी हैं। मरम्मत न होने से यह लापरवाही हादसे का सबब बन सकती है। कई जगहों पर दरारें दिखने के बाद भी यूपीडा के अधिकारी अनदेखी किए हैं।

जिले की सीमा से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे गुजरा हुआ है। किलोमीटर संख्या 101.200 से किलोमीटर संख्या 124 तक जिले में सीमा आती है। लगभग 23 किलोमीटर के दायरे में आठ जगह मेटल बीम और जालियां टूटी पड़ी हैं। 109 पर 20 मीटर की मेटल बीम, क्लेप और पशुओं को रोकने के लिए लगी जाली टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं संतोषपुर, नगला बरी, टिमरुआ के पास भी लगभग 112 से 116 तक भी लगभग यही स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आए दिन हादसों का डर बना रहा है। मेटल बीम और जाली टूटने की वजह से जहां पशु ऊपर आ जाने से हादसों का डर बना रहता है। वहीं अनियंत्रित वाहन सीधे नीचे गिरने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन लाखों रुपये वसूलने के बाद भी यूपीडा सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। उधर, किलोमीटर संख्या 110 पर एक्सप्रेसवे की सड़क पर भी दरारें नजर आने लगी हैं। वाहनों का भारी वजन की वजह से यह दरारें बनने की बात कही जा रही है।

गोवंश चढ़ने व अन्य वजहों से हुए हादसे


केस 1


11 मार्च 2023 दोपहर में उन्नाव से आगरा की ओर जा रहा बाइक सवार एक्सप्रेस वे पार रहे गोवंश को बचाने में गांव बनी हरदू के पास अनियंत्रित होकर मेटल बीम से टकरा गया था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।


केस 2


27 जुलाई एक व्यक्ति प्रतापगढ़ से गाजियाबाद कार से परिवार के साथ जा रहे थे। ऊनवा संतोषपुर गांव के पास आगे जा रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई थी।



केस-तीन


बसरेहर में सोमवार को मक्का लदे ट्रक में कोल्डड्रिक लदा ट्रक पीछे से जा घुसा। किलोमीटर संख्या 108 के पास ट्रक चालक याकूब व खलासी आजिज घायल हो गए। दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वर्जन


यूपीडा के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मानकों को पूरा कराया जाएगा। - विक्रम राघव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed