{"_id":"5b61f8804f1c1bab7d8b5e32","slug":"cracks-in-lucknow-agra-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुश्किल में मुसाफिर, बारिश की पहली झपट नहीं संभाल पाया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में मुसाफिर, बारिश की पहली झपट नहीं संभाल पाया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर आई दरार
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे इस बरसात की पहली झपट ही नहीं संभाल सका। यूपी में उन्नाव जिले के औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने एक्सप्रेस का करीब पांच मीटर लंबा हिस्सा मंगलवार रात एकाएक धंस गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क के प्रभावित हिस्से पर वाहनों का दबाव कम था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
एक्सप्रेस-वे धंसने वाले हिस्से के करीब ही सई नदी का पुल है। एक्सप्रेस-वे के किनारे का हिस्सा धंसने की जानकारी पर वाहनों को सड़क के बीच के भाग से गुजारा गया। बुधवार सुबह से ही यूपीडा की टीम ने मरम्मत शुरू करा दी। मौके पर काम कर रहे श्रमिकों के मुताबिक सड़क धंसने से गहराई दरार आठ से दस इंच तक गहरी है।
इससे पहले 13 दिसंबर को भी इसी स्थान पर सड़क में दरार आ गई थी। इसके अलावा बांगरमऊ, हसनगंज व गंजमुरादाबाद के पास भी कई स्थानों पर मिट्टी बहने से सड़क के किनारे खतरनाक हो गए हैं। बांगरमऊ के देवखरी और गहरपुरवा के सामने एक्सप्रेस-वे के नीचे अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।