फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cow died

गोशाला में गोवंश की मौत पर अफसरों पर गिरी गाज

Wed, 17 Jul 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
cow died
पुनर्संशोधित: इटावा में 24 गोवंशों की मौत में दो पर कार्रवाई
विज्ञापन

00
इटावा में 24 गोवंशों की मौत में दो पर कार्रवाई
डीएम ने बीडीओ और डॉक्टर को हटाया, सीवीओ को नोटिस
परौली रमायन गोशाला का निरीक्षण भी किया डीएम ने
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। परौली रमायन गोशाला में कुछ दिनों के भीतर 24 गोवंशीय पशुओं की मौत की बात सुर्खियों में आने पर डीएम जेबी सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गोशाला के मुआयने के साथ-साथ उन्होंने बसरेहर के बीडीओ और गोशाला के पशु चिकित्सक को हटा दिया। पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को लिखा भी है। पशुओं की देखरेख में लापरवाही पर सीवीओ (चीफ वेटरनरी ऑफिसर) को भी नोटिस जारी किया है।
डीएम ने बुधवार सुबह सीडीओ राजा गणपति आर, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के साथ गोशाला का दौरा किया। गोशाला में जलभराव और कीचड़ से उनका सामना हुआ। गोशाला के रजिस्टर में केवल तीन गोवंशीय पशुओं के मरने की सूचना दर्ज थी। मृत मवेशियों की संख्या कम दर्ज करने पर डीएम ने गोशाला में तैनात पशु चिकित्सक मंजू दोहरे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव पशु चिकित्सा विभाग को लिखा गया है। बसरेहर के बीडीओ अतुल यादव को हटाते हुए पीडी उमाकांत त्रिपाठी को बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार संभालने के निर्देश दिए। पशुओं की देखरेख में लापरवाही पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस राजपूत को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शाम को मीडिया से बातचीत में डीएम ने बताया कि गोशाला में गोवंशीय नौ पशुओं की मौत हुई है। सात बीमार हैं। गोशाला में 198 गोवंश ज्यादा उम्र के हैं। ज्यादा उम्र की वजह से ही मौत का आंकड़ा बढ़ा है। अब ज्यादा उम्र वाले और बीमार पशुओं को अलग रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही हरा चारा, चोकर और दाना खिलाने को कहा गया है। जलभराव और कीचड़ वाली जगह बालू डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed