{"_id":"5b8bfd2a42c79246344b3cf0","slug":"cousin-rape-girl-after-raksha-bandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राखी बंधवाकर बहन को बनाया बंधक, 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बंधवाकर बहन को बनाया बंधक, 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में रिश्तों का तार तार कर देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। आरोपी ने राखी बांधने आई दलित किशोरी को बंधक बना लिया। राखी बंधवाने के बाद उसके साथ लगातार तीन दिन दुराचार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत बलात्कार और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रक्षाबंधन पर पड़ोस में अपने दादा के पुत्र को राखी बांधने गई थी। राखी बंधवाने के बाद चचेरे भाई ने उसे बंधक बना लिया और लगातार तीन दिन उससे बलात्कार किया। उधर, किशोरी के घर में यह सूचना भिजवा दी कि वह चचेरे भाई के साथ मौसी के यहां गई है।

चचेरे भाई के चंगुल से छूटी चचेरी बहन घर पहुंची
डेमो पिक
तीन दिन बाद 28 अगस्त को किसी तरह चचेरे भाई के चंगुल से छूटी चचेरी बहन घर पहुंची और पूरी घटना बताई। पहले मामला खानदानी होने के चलते पहले दिन थाने तक नहीं पहुंचा। अब रविवार को शाम किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना इंसपेक्टर अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित पुत्र रमेश के विरुद्ध धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 363(4) (बंधक बनाना) व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।