फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   couple suicide attempt for ram temple construction

दंपति ने कहा था राम मंदिर निर्माण के लिए बने कानून, पूरी न हुई मांग तो ये कर डाला, जाना पड़ा जेल

Tue, 15 Jan 2019 12:26 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
couple suicide attempt for ram temple construction
आत्मदाह की जिद पर अड़े दंपति को समझाते थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले मेंगिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी समाजसेवी हीरालाल त्रिपाठी और उनकी पत्नी रामकिशोरी ने 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा में एक घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण नहीं कराया गया तो 15 जनवरी को आत्मदाह कर लेंगे। सोमवार की सुबह उन्हें अयोध्या कूच करना था।
विज्ञापन


बड़ोखर बुजुर्ग प्रतिनिधि के मुताबिक इसके पहले ही गिरवां थाना पुलिस उनके आवास पहुंची और पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को नरैनी में एसडीएम की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

दंपति ने कहा...कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए जमानत नहीं देंगे

नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम ने एक लाख रुपये की जमानत मंजूर कर ली, लेकिन अपनी मांग पर अड़े दंपति ने जमानत देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए जमानत नहीं देंगे। गिरवां थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह दोनों को दोपहर बाद जेल में दाखिल कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध धारा 151, 107, 116 का केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि दंपति अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के चित्रकूटधाम संगठन मंत्री रामभइया त्रिपाठी के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed