फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Couple duped people of 35 crores by promising to make them young, now experts will tell truth about machine

Kanpur: बूढ़ों को जवान बनाने का दिया झांसा, दंपती ने 35 करोड़ ठगे…अब एक्सपर्ट बताएंगे थेरेपी मशीन की सच्चाई

Fri, 04 Oct 2024 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

Kanpur News: जवान बनाने का झांसा देकर ठगी के मामले में अब एक्सपर्ट ऑक्सीजन थेरेपी मशीन की सच्चाई बताएंगे। बता दें कि साकेत नगर में दफ्तर खोलकर बूढ़ों को जवान बनाने का झांसा देने वाले दंपती के खिलाफ 15 लोगों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Couple duped people of 35 crores by promising to make them young, now experts will tell truth about machine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कानपुर में ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए 64 साल के बुजुर्ग को 25 साल का जवान बनाने वाली मशीन का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में पुलिस त्वचा विशेषज्ञों की राय लेगी। पुलिस ने सीएमओ कानपुर को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी मांगी है। पता किया जा रहा है कि जिस मशीन के जरिये जवान दिखने की थेरेपी का झांसा दिया गया, वैसी कोई थेरेपी है भी या नहीं।

विज्ञापन

चूंकि प्रकरण में अब केस दर्ज हो चुका है। ऐसे में पुलिस चार्जाशीट तैयार करने के साथ ही कोर्ट में चार्जशीट को मजबूत रखने के लिए साक्ष्य जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं, धोखाधड़ी करने वाले दंपती की तलाश में पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है। स्वरूपनगर के प्रभु अपार्टमेंट निवासी जिम संचालक राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने दो साल पहले साकेतनगर में रिवाइवल वर्ल्ड नाम की संस्था खोली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने शहर के लोगों को झांसा दिया कि इस्राइल से 25 करोड़ रुपये में मंगाई मशीन के जरिये ऑक्सीन थेरेपी देकर किसी भी 64 वर्ष के बुजुर्ग को भी 25 की उम्र के युवा जैसा बनाया जा सकता है। मशीन दिखाकर ठगी का कारोबार बढ़ाने के लिए नेटवर्क मैनेजमेंट की तरह स्कीम दी और लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब तक 20 से अधिक पीड़ित आ चुके हैं सामने
ठगी की शिकार स्वरूपनगर निवासी पीड़िता रेनू सिंह चंदेल ने 20 सितंबर को जालसाज दंपती के खिलाफ किदवर्दनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 अन्य पीड़ितों ने भी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमे और अन्य के तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि ठगी के शिकार अब तक 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं।

ठगी के शिकार पहुंच रहे थे थाने
रेनू ने बताया कि बुधवार कउनके साथ अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव यादव व संजीव कुमार पाठक ने थाने में बयान दर्ज कराए हैं। गुरुवार को भी कुछ पीड़ित थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे लेकिन थानाप्रभारी की बारादेवी मंदिर में ड्यूटी के चलते बयान नहीं दर्ज हो सके। शुक्रवार को पीड़ित दोबारा अपना बयान दर्ज कराने जाएंगे।

दंपती ने हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
डीसीपी ने बताया कि जालसाज दंपती ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। याचिका खारिज कराने के लिए विवेचक अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे। इसके साथ ही जालसाज दंपती की तलाश में लगी चार टीमों के साथ साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed