{"_id":"59568f9a4f1c1b54738b48ff","slug":"couple-dead-due-to-current-at-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा पंखे को हटा रही थी, उतर आया करंट, फिर यूं आई पति संग मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा पंखे को हटा रही थी, उतर आया करंट, फिर यूं आई पति संग मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के मोर्हुरपुरी गांव में करंट लगने से वृद्ध दंपति की मौत हो गई। हादसा फर्राटा पंखे को खिसकाते समय हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया।
मोर्हुरपुरी निवासी राजेश्वरी (65) पत्नी अजयवीर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे में झाड़ू लगा रही थी। वह कमरे में रखे फर्राटा पंखे को हटाने लगीं। पंखे में करंट उतरा था। इस वजह से वह पंखा सहित गिर पड़ीं।
गिरने की आवाज सुनकर उनके पति अजयवीर (69) कमरे में पहुंच गए। उन्होंने राजेश्वरी को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। करीब 8:30 बजे उनकी पोती शालिनी कमरे में गई और दोनों को बेहोश देख चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर अन्य परिवारीजन भी दौड़े आए। किसी तरह पंखे का प्लग निकालकर हटाया गया, लेकिन तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। क ोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।