{"_id":"5bdafb95bdec22698e6eb758","slug":"couple-arrived-in-collectorate-office-carrying-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आत्मदाह की कोशिश के बाद मिला आश्वासन'... पेट्रोल से भरी केन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आत्मदाह की कोशिश के बाद मिला आश्वासन'... पेट्रोल से भरी केन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पति-पत्नी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
हाथों में पेट्रोल की केन लेकर खड़े दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दंपति पेट्रोल से भरी केन लेकर आत्मदाह करने पहुंच गए। इनका कहना था कि उनकी जमीन पर दबंगों का कब्जा है और सुनवाई नहीं की जा रही। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इनसे केन छीन ली और जिलाधिकारी से मुलाकात कराई। जिलाधिकारी ने समस्या समाधान का भरोसा दिया है।
गुरुवार को थाना सौरिख के गांव नगरिया ताल पार निवासी सरोज अपने पति शिवकुमार के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। इनके पास पेट्रोल की केन थी। कहा कि उनकी ढाई बीघा जमीन पर सात साल से कुछ दबंग कब्जा किए हैं। पुलिस और अधिकारियाें के चक्कर काट कर वे थक चुके हैं। वे समस्या को लेकर छिबरामऊ तहसील में धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। वे डीएम कार्यालय के सामने ही आत्मदाह करेंगे। वे कई बार पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं लेकिन उन्हें आज तक निस्तारण रिपोर्ट नहीं दी गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह पेट्रोल का केन छीनकर अलग किया। डीएम ने समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन देकर दंपति को समझा-बुझाकर वापस भेजा।