{"_id":"576599a44f1c1bd24d11b7ab","slug":"counseling-polytechnique-in-four-stages","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक की काउंसलिंग चार चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक की काउंसलिंग चार चरण में
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से होने वाली पॉलीटेक्निक का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया गया। चार चरण में होने वाली काउंसलिंग की शुरुआत 25 जून से होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया आठ अगस्त तक चलेगी। काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले 250 रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन और चॉयस फिलिंग करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित केद्रों पर जाकर प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे। अभ्यर्थी को सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद तीन हजार रुपये सिक्योरिटी फीस जमा करके अपनी सीट लॉक करनी होगी।
प्रदेश के 129 राजकीय 19 अनुदानित और 353 निजी पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसलिंग का पहला चरण 25 जून से शुरू होगा। सरकारी संस्थानों में इस समय 36,180 और निजी संस्थानों में 98,547 सीटें हैं। इस साल काउंसलिंंग से पहले अभ्यर्थी को एक ही बार में सभी विकल्प भरने होंगे। विकल्प भरने के बाद अगर उसे सीट आवंटित नहीं होती है तो फिर दोबारा विकल्प भराने के बजाय पुराने विकल्प पर ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीट आवंटन किया जाएगा।
हां जिन अभ्यर्थियों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया होगा उनके लिए हर चरण की शुरुआत पर पंजीकरण की व्यवस्था होगी। संयुक्त परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन और चालान दोनों विकल्प दिए जाएंगे। उनके अनुसार बेहतर होगा कि अभ्यर्थी ऑनलाइन विकल्प का उपयोग करें ताकि फीस की डिटेल तुरंत परिषद को मिल जाए। हर चरण की काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों का ब्यौरा वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
आठ अगस्त को होगी स्पाॅट काउंसलिंग
इस साल पहली बार राजकीय संस्थानों को भी स्पॉट काउंसलिंग का विकल्प दिया जाएगा। अभी तक जारी व्यवस्था में निजी और अनुदानित संस्थान सीटें खाली बचने पर मेरिट के आधार पर ऑन स्पॉट काउंसलिंग कर सकते हैं। इस साल यह सुविधा राजकीय संस्थानों को भी दी जा रही है। राजकीय संस्थानों में सीटें खाली बचने पर प्रिंसिपल आठ अगस्त को अभ्यर्थियों को बुलाकर उनके विकल्प लेेंगे। शर्त होगी कि काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही स्पॉट काउंसलिंग के लिए अर्ह होंगे। स्पॉट काउंसलिंग के बाद आठ अगस्त को ही सभी संस्थानों को दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों का ब्यौरा परिषद को देना होगा।