फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   councilors mobilized against the municipality

Kanpur News: पालिका के खिलाफ सभासद लामबंद

Thu, 20 Jun 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
councilors mobilized against the municipality
फोटो 19:::डीएम को ज्ञापन देने आए भरथना नगर पालिका के सभासद व प्रतिनिधि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन


भरथना नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 20 सभासदों ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बुधवार को नगर पालिका भरथना के सभासदों ने पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शिकायती पत्र डीएम अवनीश राय को सौंपा। सभासदों ने 13 सूत्रीय ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। डीएम ने सभासदों को जांच का आश्वासन दिया।
बीते दिनों भरथना नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 20 सभासदों ने पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बोर्ड बैठक का बहिस्कार कर दिया था। बुधवार को 10 से अधिक सभासदों में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से 17 सभासदों ने बताया कि नगर पालिका में वर्तमान में घोर भ्रष्टाचार व अनियमितताए हो रहीं हैं। निर्माण के टेंडर ऑनलाइन नहीं किए जाते हैं वह भी चुनिंदा दो फर्मों को ही दिए जाते है। आरोप लगाया कि निर्माण में 40 फीसदी कमीशन लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, कितने का टेंडर है और कितने का वेतन निकाला जा रहा है।इसकी जांच कराई जानी आवश्यक है। इसके साथ ही ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बिना बोर्ड बैठक किए ही प्रस्ताव पास कर निर्माण कार्य करवाए जा रहे है।
नगर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त है। कम वाहन होने के बाद भी एक माह में अनाप-सनाप डीजल का खर्चा किया जा रहा है। सभासदों ने कहा है कि 13 बैकलॉग सफाई कर्मचारी की नियुक्ति होने के बाद भी ये सभी सफाई कर्मचारी बाबू के पद पर कार्य कर रहे हैं।

मृतक आश्रित चपरासी कर्मचारियों को नियुक्ति होने के बाद क्लर्क पद पर प्रमोशन दिया जा रहा है। सभासद भीखम सिंह यादव,रोहित भंसाली, शिवा यादव,नूरबानो,राममूर्ति गुप्ता,रीना वरुण,सुनील कुमार,नीरज यादव, प्रमेंद्र कुमार, चांदनी ,वीरेंद्र सिंह,गीता देवी,सीमा सक्सेना,आलोक यादव, नीतेश कुमार,पूजा देवी,किरन देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed