{"_id":"c8ea3ee472a436ec8413ea8842ea1526","slug":"cotten-cake-oil-tenkar-accedent-people-fifle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर पलटा, लोग भर ले गए कपास का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर पलटा, लोग भर ले गए कपास का तेल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
रामादेवी ओवर ब्रिज पर गुरुवार को एक ट्रक को ओवर टेक करने केचक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया। चालक स्टेयरिंग पर काबू नहीं पा सका। टैंकर डिवाइडर में चढ़ने के बाद पलट गया।
चालक और क्लीनर घायल हो गए। सड़क पर कपास का तेल फैल गया। आसपास के लोग बाल्टियां और डिब्बों में भरकर तेल ले गए। पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर तेल बटोरने वालों को लाठी लेकर खदेड़ दिया।
घायल चालक और क्लीनर को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बांदा में रहने वाले रामकरन टैंकर चलाते हैं। वह टैंकर में कपास का तेल से हैदराबाद से रनियां (कानपुर देहात) जा रहे थे। क्लीनर वसीम खान भी इनके साथ था।
बताते हैं कि रूमा-भौंती हाइवे पर रामादेवी ओवर ब्रिज से होते ही वह रनियां की तरफ जा रहा था। ओवर ब्रिज पर एक ट्रक को रामकरन ने ओवर टेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर बेकाबू हो गया। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद टैंकर पलट गया।
इससे टैंकर में भरा तेल सड़क पर फैल गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन घायल चालक और क्लीनर की मदद करने की बजाय तेल बटोरने में जुट गए।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। तेल बटोरने वालों को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया।
इसके बाद घायल चालक और क्लीनर को किसी तरह टैंकर से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चकेरी थानाध्यक्ष का कहना है कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।