फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cottage caught fire and woman died

यूपीः झोपड़ी में लगी आग, महिला की मौत, तहस-नहस हो गया घर

Sat, 08 Jun 2019 11:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cottage caught fire and woman died
रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में चूल्हे में खाना बनाते समय एक चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इससे पति-पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र ग्राम लिधौरा निवासी रामनारायण झोपड़ी में गुजर बसर करता है। घर के बाहर ही उसकी छोटी दुकान भी है। शनिवार दोपहर उसकी पत्नी शीतला चूल्हे पर खाना बना रही थी। घर के अन्य सदस्य भी पास में थे। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


परिवार के लोग एक-दूसरे को बचाने में जुट गए। बच्चों को बचाने में रामनारायण व उसकी पत्नी शीतला आग से बुरी तरह झुलस गई। दोनों बच्चियां यशोदा व गगन भी आग की चपेट में आने से झुलस गईं। गांव के लोग आग को बुझाने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से घायलों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय महिला की मौत हो गई। आग से लगभग पचास हजार का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनारायण की दो पुत्रियां यशोदा व गगन हैं। शनिवार को दोपहर दोनों खाना बनने का इंतजार कर रही थीं। उन्हें क्या मालूम था उनकी मां आखिरी बार भोजन बना रही है। दोनो बच्चियों को बचाने में मां की जान चली गई। बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। आग से घर तहस-नहस हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब जीवन यापन के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed