फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Woman killed by corona, 16 new infected found, 45 patients died due to corona

Coronavirus: कोरोना से महिला की मौत, 27 नए संक्रमित मिले, अब तक संक्रमण से 45 रोगियों की हो चुकी मौत

Fri, 26 Jun 2020 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Woman killed by corona, 16 new infected found, 45 patients died due to corona
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। शहर में कोरोना संक्रमण ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को कोरोना से एक और रोगी की मौत हो गई। उर्सला में भर्ती श्यामनगर, चकेरी की 40 वर्षीय महिला की बुधवार देर रात तक अचानक तबियत बिगड़ी।
विज्ञापन


उसे हैलट शिफ्ट करने की तैयारी की जाती रही कि इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला नाजुक हालत में भर्ती हुई थी। इसके साथ ही गुरुवार को 27 नए कोरोना संक्रमित रोगी पाए गए हैं। पांच रोगी किदवई नगर के हैं। इनकी रिपोर्ट निजी पैथोलॉजी रिपोर्ट से पॉजीटिव आई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1049 और एक्टिव केस 309 हैं।
विज्ञापन


 

685 रोगी कोरोना संक्रमण मुक्त होकर घर चले गए। उर्सला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती श्यामनगर की महिला रोगी को कई मर्ज रहे हैं। हाइपरटेंशन की रोगी होने के साथ ही उसे डायबिटीज भी रही है। इसके अलावा उसे सांस रोग सीओपीडी रहा है। उर्सला में ट्रू नाट मशीन से जांच में भी उसे कोरोना की पुष्टि हुई थी। बाद में वह एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम में ली गई और मौत हो गई।

इसके अलावा 16 रोगी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इनमें यह महिला रोगी भी शामिल है। इसके अलावा जूही सफेद कालोनी की 45 वर्षीय महिला, डिफेंस कालोनी के 55 वर्षीय व्यक्ति, एनआरआई सिटी इमराल्ड टावर के 48 वर्षीय और 50 वर्षीय व्यक्ति, उर्सला में भर्ती 34 वर्षीय युवक, वाई-1 ब्लाक किदवई नगर के 42 वर्षीय, 40 वर्षीय, 43 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय वृद्धा और 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट निजी पैथोलोजी से कोरोना पॉजीटिव आई है।

इसके अलावा फीलखाना के 19 वर्षीय युवक, अशोक नगर के 48 वर्षीय व्यक्ति, बगाही भट्ठा बाबूपुरवा के 48 वर्षीय व्यक्ति, कछियाना मोहाल की 30 वर्षीय महिला और बेनाझावर के 62 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजीटिव आए रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed