फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: Wife sent to random investigation, husband ran away from quarantine center

coronavirus: पत्नी को रेंडम जांच को भेजा तो क्वारंटीन सेंटर से भागा पति, नोएडा से लौटा है परिवार

Thu, 14 May 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Wife sent to random investigation, husband ran away from quarantine center
बच्चों से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में जालौन के कदौरा कस्बे के क्वारंटीन सेंटर में 13 मई से रह रहे नोएडा से आए एक परिवार की महिला में जांच के दौरान बुखार की शिकायत मिली। जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस से रेंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


इसके विरोध में महिला के पति ने न सिर्फ सेंटर में हंगामा काटा, बल्कि मौका पाकर वह सेंटर की दीवार फांद कर भाग निकला। सूचना पाकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पालिका ईओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि 13 मई को नोएडा से लौटे परिवार को वार्ड निगरानी समिति के सदस्यों की सूचना पर स्व. गफूर खान महाविद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार को क्वारंटीन सेंटर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया तो महिला को बुखार था। इसलिए टीम ने जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिससे नाराज महिला के पति ने सेंटर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने युवक से बातचीत कर शांत कराया। लेकिन उनके जाते ही वह मौका पाकर क्वारंटीन सेंटर की दीवार फांद कर भाग गया। युवक के भागने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर दोबारा पहुंचे नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह व एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने सेंटर पर युवक के बच्चों से बात की। वहीं युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की जांच हो गई है। इसके साथ ही युवक की तलाशी की जा रही है। उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवाने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाह कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। 

ग्राम प्रधान ने मजदूरों को कराया भोजन
कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बवीना में ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे पर पैदल व सवारी वाहनों से जा रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन कराकर बच्चो के लिए दूध की व्यवस्था की गई। इलाहाबाद के राजू व गोरखपुर की सुनीता ने बताया कि हम लोग राजस्थान के जयपुर से ट्रक भाड़े में कर अपने घरों को जा रहे हैं और भूख प्यास की वजह से हम लोगों का बुरा हाल है। यहां पर भोजन पानी मिल गया है जिससे काफी राहत मिली। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, रामसेक, लल्ला विश्वकर्मा, राममोहन, नवल किशोर, रविंद, सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed