{"_id":"5eecd2108ebc3e432e609aed","slug":"coronavirus-two-more-corona-infected-found-in-kanpur-one-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कानपुर में मिले एक दिन में सर्वाधिक 60 कोरोना संक्रमित, दो की मौत, नहीं रोके जाएंगे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कानपुर में मिले एक दिन में सर्वाधिक 60 कोरोना संक्रमित, दो की मौत, नहीं रोके जाएंगे शव
Fri, 19 Jun 2020 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देरा रात को आई रिपोर्ट में एक साथ 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुबह भी दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। एक दिन में सर्वाधिक 60 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
इन लोगों की जांच निजी पैथोलॉजी लैब में कराई गई थी। इसके साथ ही शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 931 हो गई है। अभी तक 35 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हो चुकी है और 493 रोगी कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए हैं।

शहर में कोरोना के एक्टिव केस 347 हैं। वहीं, चमनगंज के भन्नापुरवा निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इनके संक्रमण की पुष्टि पहले हो चुकी थी। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अब कोरोना संदिग्धों के शवों के निस्तारण के लिए रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा।
शव दो घंटे में निस्तारित कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को जी ब्लॉक, गोविंदनगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष और विश्व बैंक बर्रा की 36 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी जांच निजी लैब से कराई गई थी। इसके साथ ही कोरोना संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए कोविड लैब भेजे गए हैं।
हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि कोरोना संदिग्ध के शव के निस्तारण के लिए कोविड लैब की रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा। शव का निस्तारण कोविड गाइडलाइन के तहत होगा। अगर व्यक्ति मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव निकलता भी है तो संक्रमण से बचाव संबंधी एहतियात पर फर्क नहीं पड़ेगा।