फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: two deaths due to corona in Hardoi, 17 new patients in Kanpur

Coronavirus: हरदोई में कोरोना से दो की मौत, कानपुर में 17 नए मरीज, जिलों में 39 संक्रमित और मिले

Sun, 14 Jun 2020 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: two deaths due to corona in Hardoi, 17 new patients in Kanpur
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को 17 संक्रमित और मिले। आसपास के जिलों में भी 39 नए मरीज सामने आए। इसमें कन्नौज में सर्वाधिक 13 मरीज हैं। वहीं हरदोई में दो व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई। पांच जून को गुरुग्राम से हरदोई लौटे 55 वर्षीय व्यक्ति को तबीयत खराब होने पर केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


यहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गुरुग्राम से लौटे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की भी शुक्रवार को मौत हो गई थी। मौत के बाद सैंपल लिया गया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसका बेटा भी संक्रमित मिला। शनिवार का दिन कानपुर के लिए कुछ राहत भरा रहा। यहां पिछले सात दिनों से चला आ रहा मौतों का सिलसिला थमा।
विज्ञापन


शनिवार को 17 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित 702 हो गए। कन्नौज में 13 मरीज मिले। इनमें कन्नौज ब्लॉक के दस, छिबरामऊ, उमर्दा और तालग्राम ब्लॉक के एक-एक मरीज शामिल हैं। जिले में कुल संक्रमित 145 हो गए। जालौन में छह संक्रमित मिलने के बाद कुल संख्या 98 पहुंच गई। हमीरपुर में भी तीन संक्रमित मिले, जिसमें कानपुर का युवक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव का एक बुजुर्ग संक्रमित मिला। उन्नाव में पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें बीघापुर ब्लॉक क्षेत्र की मां-बेटी भी शामिल हैं। फतेहपुर में चार प्रवासी संक्रमित मिले। औरैया में गाजियाबाद से लौटे अछल्दा कस्बे के पिता-पुत्र और इटावा में एक दंपति समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले। फर्रुखाबाद में दिल्ली से लौटा प्रवासी युवक भी संक्रमित निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed