फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: People roaming in crowded places without masks

Coronavirus: सड़क पर टहल रही लापरवाही, जिम्मेदार बेपरवाह, भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क के घूम रहे लोग

Tue, 27 Dec 2022 09:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Dec 2022 09:12 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सुबह दो घंटे रैंडम जांच करती है। सख्ती न होने से लोग जांच कराने से भी बच रहे हैं। दुकानदार भी बिना मास्क लगाए बैठे दिखे। शास्त्रीनगर, कल्याणपुर, शिवाला, पीरोड स्थित बाजार में कोई भी मास्क नहीं लगाए था। दुकानदार भी सैनिटाइजर नहीं रखे थे।

विज्ञापन
Coronavirus: People roaming in crowded places without masks
बिना मास्क के घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीड़भाड़ वाले इलाकों में जिला प्रशासन के मास्क लगाने की अनिवार्यता के बाद भी कानपुर में सोमवार को असर नहीं दिखा। भीड़भाड़ वाली जगहों मसलन बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर बिना मास्क लगाए लोग दिखाई दिए। बाजार, ट्रेनों, बसों के भीतर और टिकट के लिए लगने वाली लाइनों में भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सुबह दो घंटे रैंडम जांच करती है। सख्ती न होने से लोग जांच कराने से भी बच रहे हैं। दुकानदार भी बिना मास्क लगाए बैठे दिखे। शास्त्रीनगर, कल्याणपुर, शिवाला, पीरोड स्थित बाजार में कोई भी मास्क नहीं लगाए था। दुकानदार भी सैनिटाइजर नहीं रखे थे। रावतपुर, आवास विकास स्थित मॉल में भी लोग बिना मास्क टहलते नजर आए।  
विज्ञापन


बस अड्डे पर ड्राइवर-कंडक्टर भी बिना मास्क
झकरकटी बस अड्डे पर दोपहर दो से तीन बजे तक 38 बसें निकलीं और 24 बसें आईं। इस दौरान कोई भी यात्री न तो बस से मास्क पहनकर उतरा और न ही चढ़ा। इन बसों के ड्राइवर-कंडक्टर भी बिना मास्क के रहे। हमीरपुर जाने वाले मनोज तिवारी ने बताया कि कोरोना हो या न हो, मास्क जरूर पहनना चाहिए लेकिन अचानक से कोरोना बढ़ने की बात सिर्फ प्रशासन कर रहा है। रायबरेली जाने वाली रीना कुमारी ने बताया कि मास्क रखे हैं लेकिन कोई नहीं लगा रहा, इसलिए नहीं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खचाखच भरी ट्रेन में भी बिना मास्क के लोग
सेंट्रल स्टेशन के जनरल टिकटघर और आरक्षण केंद्र में कतार में भी लोग बिना मास्क के नजर आए। सोमवार दोपहर एक बजे से पौने दो बजे तक यहां पर कुछ महिला यात्री मास्क पहने नजर आईं लेकिन पौन घंटे में आईं 13 ट्रेनों में खचाखच भरे यात्री बिना मास्क के दिखे। इन ट्रेनों के जनरल कोच और प्रतीक्षालय में यात्रियों ने मास्क नहीं लगाया। पटना जा रहीं रेखा ने मास्क न लगाने पर बताया कि स्टेशन पर कोई मास्क नहीं लगाए है और न ही किसी ने टोकाटाकी की है। हालात सामान्य होने पर सभी बिना मास्क के बैठे हैं।

झकरकटी बस अड्डे पर यात्रियों को मास्क लगाने के लिए प्रचार कराया जा रहा है। ड्राइवर-कंडक्टर को मास्क लगाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बसों में कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतने के लिए स्टीकर छपवाए गए हैं, जो बसों में चस्पा कराए जाएंगे।- लव कुमार सिंह, आरएम, रोडवेज, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed